UP : घर के बाहर बैठे पांच लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चा बेतरह जख्मी हो गया। मरने वालों में पति-पत्नी, उनका 7 साल का बेटा और एक अन्य शख्स शामिल है। लोगों को रौंदने के बाद कार भी पलट गई। कार में सवार कुछ लोग वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं, ड्राइवर को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों और मृतकों के घरवालों ने शवों को प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया। वे DM और CM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। SDM सोरांव सार्थक अग्रवाल और पुलिस मौके पर पहुंची। SDM लोगों को काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद देर रात पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन से होगी बारिश, रांची में बढ़ेगा…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात मोचा से ‘तबाही’ शुरू, हवा की रफ्तार ऐसी कि…
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : आज यहां टकराएगा प्रचंड साइक्लोन मोचा…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिखेगा मोचा का असर, इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी












