Kohramlive : न्यूजीलैंड के युवा क्रिकेटर रचिन रविंद्र ( Rachna Ravindra ) अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। उनके दमदार खेल ने न सिर्फ उन्हें लोकप्रियता दिलाई बल्कि उनकी संपत्ति में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं उनके सफर और कमाई के बारे में—मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में रचिन रविंद्र की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनकी आय के कई स्रोत हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (Rachin Ravindra)
- प्रति टेस्ट मैच – $10,000
- प्रति वनडे मैच – $4,000
- प्रति टी20 मैच – $2,000
विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट
उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते वे कई ब्रांड्स के आकर्षक चेहरा बन चुके हैं, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा हो रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों में भागीदारी से भी रचिन अच्छी कमाई कर रहे हैं।
संघर्ष की कहानी
रचिन रविंद्र का जन्म 18 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हुआ था। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति कर्नाटक के बेंगलुरु से न्यूजीलैंड गये थे। पिता क्रिकेट प्रेमी थे और राहुल द्रविड़ तथा सचिन तेंदुलकर के बड़े प्रशंसक थे। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम “रचिन” रखा, जिसमें ‘राहुल’ और ‘सचिन’ दोनों महान क्रिकेटरों के नाम का समावेश है। महज 5 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामने वाले रचिन ने आज अपने जलवा से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी मेहनत और लगन आज उन्हें क्रिकेट के चमकते सितारों में शुमार कर चुकी है। रचिन की यह प्रेरणादायक कहानी बताती है कि जुनून और मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












