spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

20 साल बाद राबड़ी देवी को छोड़ना होगा ये बंगला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड (पूर्व मुख्यमंत्री कोटा) छोड़कर हार्डिंग रोड, केन्द्रीय पूल आवास संख्या-39 में शिफ्ट होना होगा। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने मंगलवार को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी किया। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि चूंकि राबड़ी देवी अब नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं, इसलिए उन्हें उसी कोटे का आवास दिया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड पूर्व मुख्यमंत्री कोटे का बंगला है। नियमों के अनुसार, जब कोई नेता पूर्व मुख्यमंत्री के पद से हटकर अन्य संवैधानिक पद ग्रहण करता है, तो उसे नए पद के अनुसार सरकारी आवास आवंटित किया जाता है और पुराना बंगला खाली करना होता है। गौरतलब है कि राबड़ी देवी 2005 से लगातार 10 सर्कुलर रोड में रह रही थीं। विभाग जल्द ही बंगला खाली करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हल्की हलचल भी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : ’झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ का आगाज, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : इन पापी गुनहगारों की अंतिम सांस तक कटेगी जेल में…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...