spot_img

बेहद रोमांचक होंगे मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी के नॉकआउट मैच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • IPL नीलामी से पहले खिलाड़ियों में मची होड़

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अहम नीलामी से पहले भारत के घरेलू क्रिकेटरों को मंगलवार से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में प्रभाव छोड़ने का आखिरी मौका मिलेगा। कर्नाटक की निगाह जहां खिताब बचाए रखने पर होगी, वहीं क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली 7 अन्य टीमें भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

कर्नाटक की राह में पंजाब की टीम बाधा

इस टूर्नामेंट के जरिये भारत में 2020-21 के घरेलू सत्र की शुरुआत भी हुई थी। कर्नाटक की राह में पंजाब की मजबूत टीम बड़ी बाधा है। ये दोनों टीमें पहले क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी, जिसमें कड़ा मुकाबला हो सकता है। पंजाब ने एलीट ग्रुप ए में अपने सभी पांचों मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई। कर्नाटक इस ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद अंतिम-8 में प्रवेश करने में सफल रहा।

इसे भी पढ़ें :Cashier कंपनी के 24 लाख 26 हजार लेकर फरार, राशि जब्त मगर…

सलामी बल्लेबाजों पर निगाह

मैच में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर निगाह टिकी रहेगी। पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक 277 रन बनाए हैं, जबकि कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल के नाम पर 5 मैचों में 207 रन दर्ज हैं। दोनों टीमों का मध्यक्रम भी मजबूत है। पंजाब के पास हालांकि सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जिससे वह थोड़ा बेहतर स्थिति में दिख रहा है। कर्नाटक में अभिमन्यु मिथुन और प्रसिद्ध कृष्णा के दम पर चुनौती पेश करेगा।

दूसरा क्वार्टर फाइनल तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच

दूसरा क्वार्टर फाइनल पिछले सत्र के उप विजेता तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा। तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 315 रन बनाए हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी काफी दारोमदार होगा। तमिलनाडु के गेंदबाजों ने स्टार स्पिनर आर अश्विन, यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस जयश्री रमैया ने कर लिया सुसाइड, सोशल मीडिया पर लिखा…

हरियाणा के पास युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर एम अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। लेकिन, वह बाबा अपराजित थे, जिन्होंने नई गेंद से काफी सफलता हासिल की। बड़ौदा और हरियाणा तीसरे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। बड़ौदा को इस मैच में पंड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं, जबकि क्रुणाल अपने पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बीच से हट गए थे। हरियाणा के पास युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे उसकी टीम बेहतर स्थिति में दिख रही है।

चौथा क्‍वार्टर फाइनल राजस्‍थान और बिहार के बीच

चौथा क्वार्टर फाइनल ग्रुप डी से क्वालिफाई करने वाले राजस्थान और प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहे बिहार के बीच खेला जाएगा। तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल 27 जनवरी को खेले जाएंगे। मुश्ताक नॉकआउट के मैच सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसको नए सिरे से तैयार किया गया है. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि यहां की पिच कैसा व्यवहार करती है क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी दो टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बीवी ने किया ‘इनकार’, तो 63 साल में सातवीं शादी के लिए तैयार

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...