spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING : लातेहार में रेलवे प्रोजेक्‍ट के क्‍वालिटी इंजीनियर को मारी गोली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन स्थित टीटीआइपीएल के रेल प्रोजेक्ट साइट पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में रेलवे प्रोजेक्ट क्वालिटी इंजीनियर बिरंची नारायण के कान को छूकर गोली निकल गई। जिससे बिरंची नारायण घायल हो गए। स्थानीय लोगों व साइट इंचार्ज के सहयोग से उन्‍हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर उन्‍हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्‍चर से ली 22 जवानों की जान, देखिए तस्‍वीरें

इसे भी पढ़ें : Chatra में अजब प्रेम की गजब कहानी : बहन बनी सास, बेटा बना अपने ही बाप का साढू

बताया जा रहा है कि 241 ब्रिज पर टेस्टिंग का काम चल रहा था। तभी दो की संख्या में पल्सर बाइक से अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। अपराधी मुंह मुंह पर गमछा बांधकर आए और 10 से 12 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

सूत्रों की मानें तो अपराधियों ने लेवी को लेकर टीटीआइपीएल के रेल प्रोजेक्ट साइट पर दहशत फैलाने की नियत से गोलीबारी की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी कैलाश करमाली और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्‍ता पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। बहुत ही जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

बताते चलें कि 24 मार्च को शहर के रेलवे स्टेशन स्थित टीटीआइपीएल के रेल प्रोजेक्ट में अज्ञात अपराधियों के द्वारा संवेदक विकास तिवारी को टारगेट कर फायरिंग की गई थी। जिसमें विकास तिवारी बाल-बाल बच गए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...