Ranchi : राजधानी रांची से सटे नगड़ी में हुये डबल मर्डर के बाद आज जनाक्रोश उबाल पर आ गया। हत्या के बाद गुस्साये ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने रोड जाम कर दिया। जिस वजह से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। हत्यारों को अविलंब खोज निकालने कि मांग की गई। इधर रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा मामले पर नजर बनाये हुये हैं। इसके लिए SIT का गठन भी कर दिया गया है। गठित टीम अपने टास्क में लग गई है। प्रथम दृष्ट्या जमीन का लफड़ा सामने आ रहा है।
यहां याद दिला दें कि बीती शाम नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बेखौफ बदमाशों ने बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप को सरेराह गोली मार दी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। स्कूटी सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। यह दुस्साहसिक वारदात तब हुई जब ये दोनों एक विसर्जन जुलूस के पीछे-पीछे जा रहे थे। गोली किसने और क्यों मारी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। मारे गये मनोज की बहन ने मीडिया को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर वो भागी-भागी घर से बाहर आई, तब वो खाना खा रही थी। उसने देखा कि उसका भाई और चाचा सड़क पर गिरे थे और खून से लथपथ थे। जल्दबाजी में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डबल मर्डर के बाद नगड़ी में जनाक्रोश उबला… देखें वीडियो#Doublemurder #crime #nagadi #ranchi #jharkhand #visarjanjulus #police #shotout #Trending #BREAKING #JharkhandUpdate #ranchiupdates #Kohramlive #firing #protest pic.twitter.com/B7pSbhjlM2
— KohramLive (@KohramLive) February 5, 2025
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…








