पाकुड़ : पाकुड़ नगर थाने के पीएसआई- PSI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे स्थानीय पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। पीएसआई का नाम रानू कुमार है और उन्होंने अपने ही कमरे में देर रात को फांसी लगा ली, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द
PSI रानू कुमार सीवान के रहने वाले थे
पाकुड़ नगर थाना में पदस्थापित PSI रानू कुमार सीवान, बिहार के रहने वाले थे। सुबह में जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद देखा कि रानू ने फांसी लगा ली है। फिर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई















