spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डायलिसिस पर जा सकते हैं Lalu Yadav : डॉ उमेश प्रसाद

Date:

spot_img
spot_img

रांची : रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता राजह प्रमुख Lalu Yadav की तबीयत में अचानक गिरावट आई है। डायबिटीज की वजह से उनका क्रियेटनीन लेवल अचानक बढ़ गया है। लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद के अनुसार अगर उनके स्वास्थ्य में ऐसे ही गिरावट जारी रही, तो उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। रिम्स प्रबंधन की तरफ से इसकी जानकारी हाईकोर्ट को भी दी गई है। हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन से लालू यादव के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी।

25 फीसदी काम कर रही Lalu Yadav की किडनी

रिम्स के डॉक्टरों के मुताबिक Lalu Yadav की फिलहाल 25 फीसदी किडनी ही काम कर रही है। हालिया कुछ दिनों की अपेक्षा इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है। अगर इसमें 10-12 फीसदी की और गिरावट आती है, तो उन्हें तुरंत डायलिसिस की जरूरत पड़ सकेगी।

इसे भी पढ़ें : Lalu की बेल पर सुनवाई अब 27 को, दिवाली-छठ जेल में ही बीतेगी

डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय

जब Lalu Yadav रिम्स आए थे, तब उनकी किडनी 3बी के स्टेज में थी। अब यह स्टेज-4 में पहुंच गयी है। दो साल तक इंसुलिन और चिकित्सकों की देख-रेख में किडनी ने बेहतर काम किया था, लेकिन अब एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी है। रिम्स के चिकित्सकों के मुताबिक अगर कोरोना के संक्रमण का खतरा नहीं होता, तो बेहतर इलाज के लिए लालू प्रसाद को एम्स भी भेजा जा सकता था।

मानसिक तनाव में भी हैं लालू

चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ने का एक बड़ा कारण उनका मानसिक तनाव भी है। वे बिहार चुनाव को लेकर लगातार चिंतित हैं। खाने-पीने पर भी नियमित ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द

इसे भी पढ़ें : दीपावली-छठ में बिहार के लिए चलेगी दो Special train, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: