Ranchi : रांची(Ranchi) समेत झारखंड के छह जिलों में कल 18 साल बाद झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) होगी। इस मेगा एग्जाम में करीब 1.75 लाख अभ्यर्थी 434 केंद्रों पर अपनी किस्मत आजमायेंगे। JPSC के आदेशानुसार परीक्षा 10 बजे से 1 बजे तक होगी, वहीं, बिना बायोमेट्रिक व आईरिस वेरिफिकेशन के एंट्री नहीं मिलेगी। रांची में कदाचार रोकने के लिये जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किये गये हैं। केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पांच से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक है।
Ranchi में निषेधाज्ञा
हथियार, ध्वनि विस्तारक यंत्र और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर सख्त पाबंदी है। यह आदेश सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगा। इस परीक्षा के जरिये विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता तय होगी और पीएचडी एडमिशन का रास्ता भी खुलेगा।
इसे भी पढ़ें : ककरौला के जंगल में भट्टियां ध्वस्त, उपकरण तबाह…
इसे भी पढ़ें : निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…












