spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में निषेधाज्ञा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में आगामी 4 मई को जब हजारों युवा अपने जीवन के सबसे बड़े इम्तिहान की चौखट पर होंगे, उसी घड़ी रांची जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। NEET परीक्षा 2025 को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के भीतर सन्नाटा रहेगा, अनुशासन के नाम एक सख्त पहल की गई है। ये परीक्षा 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दिन के 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये रांची के DC और SSP की देखरेख में सभी परीक्षा केंद्रों में मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रांची के SDO उत्कर्ष कुमार ने B.N.S.S. की धारा 163 के तहत सख्त निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 4 मई को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ये रहेगा वर्जित

  • 5 या उससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना — शवयात्रा व सरकारी कार्य को छोड़कर।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग – मंदिर की घंटी नहीं, शांति की घड़ी है।
  • अस्त्र-शस्त्र, बम-बारूद, बंदूक-रिवाल्वर लाना प्रतिबंधित। 
  • लाठी, भाला, तीर-धनुष जैसी चीज़ें भी वर्जित। 
  • बैठक, आमसभा या किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ पर पूर्ण रोक। 

परीक्षा केंद्रों की सूची 

  • आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली
  • उर्सूलाईन कान्वेंट, डॉ. कामिल बुल्के पथ
  • संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, पुरूलिया रोड
  • मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड
  • डोरंडा कॉलेज, डोरंडा
  • रांची यूनिवर्सिटी, मोरहाबादी हॉल

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...