Ranchi : जैक की बोर्ड परीक्षायें 11 फरवरी से 3 मार्च तक होंगी। परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 1.05 बजे तक होगी। राजधानी रांची में 86 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी, जिन्हें कदाचारमुक्त कराने के लिए 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
इन पर रहेगा प्रतिबंध:
- पांच या अधिक लोगों का जमावड़ा।
- ध्वनि विस्तारक यंत्र।
- साइबर कैफे, फोटोकॉपी दुकानें।
- अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा।
- आमसभा और बैठक।
- यह निषेधाज्ञा दिनांक 11.02.2025, 13.02.2025, 14.02.2025, 15.02.2025, 17.02.2025, 18.02.2025, 19.02.2025 20.02.2025, 21.02.2025, 22.02.2025, 24.02.2025, 25.02.2025, 27.02.2025, 28.02.2025 01.03.2025 एवं 03.03.2025 को सुबह 06:45 बजे से रात 08:20 बजे तक प्रभावी रहेगी।












