spot_img

पत्नी के सामने नदी में कूद पड़ा प्रोफेसर, इसी साल हुई थी शादी…

Date:

spot_img
spot_img
Bihar : रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ घर लौट रहे सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। पत्नी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह तेज बहाव में डूब गये। करीब 24 घंटे बाद शनिवार को बहादुरपुर के पास नदी से उनका शव बरामद हुआ। मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केलुहारा वार्ड-8 के रहनेवाले थे। 29 साल के नवीन की इसी साल मार्च में शादी हुई थी। घरवालों ने बताया कि रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ सीतामढ़ी से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे थे। दोनों स्टेशन से घर जाने के लिये बूढ़ी गंडक पुल की ओर बढ़े। पुल पर पहुंचते ही नवीन ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी। सूचना पर मथुरापुर पुलिस पहुंची और SDRF की टीम ने तलाश शुरू की। नदी का बहाव तेज होने के कारण SDRF को तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 24 घंटे बाद बहादुरपुर इलाके के पास नवीन का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

मार्च में शादी, अप्रैल में मिली थी नौकरी

मार्च में शादी और अप्रैल में नवीन को सीतामढ़ी के राजकीय प्लस टू डिग्री कॉलेज, परसौनी में सहायक प्रोफेसर की नौकरी मिली थी। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वे सामान्य तरीके से घर लौट रहे थे। अचानक नवीन पुल से नदी में कूद गये। घटना की वजह वह भी नहीं समझ पा रही हैं। मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शादी और नौकरी के बाद परिवार में खुशियां थीं। अचानक नवीन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

इसे भी पढ़ें :

आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव...

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: