Ranchi : कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज झारखंड दौरे पर रही। उनके प्रशंसकों ने रांची एयरपोर्ट पर उनका झारखंडी रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। इसके बाद रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में वे शामिल हुई। जहां उन्होंने रांची से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोटो की अपील की। इस दौरान मौके पर झारखंड के CM चंपई सोरेन सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले आज ही वे गोड्डा में भी जनसभा में शामिल हुई। वहां वे विपक्ष पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि आपके CM को फर्जी बयानों और मुकदमों के आधार पर चुनाव से पहले जेल भेजा गया है। लेकिन आज कल्पना जी हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं। वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं…मैं उन्हें अपनी छोटी बहन और ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक मानती हूं।” मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव, कल्पना सोरेन, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री बादल पत्रलेख और हफिजूल अंसारी समेत कई छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे।
मेरी दादी इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि दुनिया में सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासियों की है जो प्रकृति की पूजा और हर तरह से इसकी सुरक्षा करती है।
आज रांची में लोकसंस्कृति के कई रंग देखने को मिले। pic.twitter.com/5OoPkpG9rn
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 22, 2024
आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
आज लोग पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा।
अगर युवाओं को रोजगार मिलता तो हम वर्क फोर्स और मैन्युफैक्चरिंग में चीन का मुकाबला कर सकते हैं।
ये हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है।
: @priyankagandhi जी
📍 रांची, झारखंड pic.twitter.com/kKmtNFMglb
— Congress (@INCIndia) May 22, 2024
इसे भी पढ़ें : रांची में फिर बर्ड फ्लू… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें : रीमिक्स फॉल घूमने गये रांची के युवक की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : BJP ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर से ED की पूछताछ रहेगी जारी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, राजधानी में टल गई अनहोनी…
इसे भी पढ़ें : भयंकर गर्मी में इस चूक का मतलब उल्टी, दस्त, अपच और पेट दर्द को न्योता देना
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत














