spot_img
spot_img
spot_img

खुशी से झूम उठी प्रियंका चोपड़ा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई की गलियों में जैसे ही ये खबर गूंजी, फिज़ा में मिठास घुल गई, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मां-बाप बनने वाले हैं। 25 अगस्त की शाम, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर ने लाखों दिलों को छू लिया। तस्वीर में सजा छोटा-सा केक और उस पर लिखा था, “1+1 = 3”। नन्हें पैरों के निशान जैसे आने वाले मेहमान की आहट थे। वहीं, कपल ने लिखा, “हमारा छोटा-सा यूनिवर्स, रास्ते में है। असीम आशीर्वाद।” यह खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बधाइयों का तांता लग गया। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन को प्यार भरे अंदाज में बधाई देते हुये लिखा, “बधाई हो ” और उनके पोस्ट को शेयर कर रिश्तों की गर्माहट फिर से याद दिला दी। याद कीजिये, अगस्त की शुरुआत में कपिल शर्मा के शो पर राघव ने इशारों-इशारों में ये राज खोल ही दिया था। कपिल के सवाल पर उन्होंने हंसते हुये कहा था, “जल्दी खुशखबरी देंगे।” और आज वही वादा हकीकत बनकर सामने है। दोस्ती से शुरू हुई कहानी, राजस्थान की शाही शादी तक पहुंची और अब एक नए जीवन की दस्तक दे रही है। मुंबई की हवाओं में बस एक ही गीत गूंज रहा है, “लड्डू बंटेंगे, खुशियां लौटेंगी और चोपड़ा-चड्ढा परिवार में नन्हीं हंसी की किलकारियां  गूंजेंगी।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...