Giridih : सुबह की पहली रोशनी थी। लेकिन सड़क किनारे पड़ा था खून से सना एक शव। गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में मिथिलेश यादव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। जीटी रोड के सर्विस रोड स्थित कपसा मोड़ पर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। दोनों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुये निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
SDPO बोले—कातिल नहीं बचेंगे
SDPO धनंजय कुमार राम ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जायेगा। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।















