राजधानी में राष्ट्रपति का लोकभवन तक काफिला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की शाम गरिमा, अनुशासन और सुरक्षा का अनोखा संगम देखने को मिला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर यहां पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोकभवन तक राष्ट्रपति का काफिला कड़े सुरक्षा घेरों और सभी प्रोटोकॉल के पालन के बीच रवाना हुआ और करीब 20–22 मिनट में सुरक्षित लोकभवन पहुंचा। राष्ट्रपति मुर्मू विशेष विमान से रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर झारखंड की ओर से सम्मान प्रकट किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट, रूट लाइन और लोकभवन के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे।  रांची पुलिस के जवान अलर्ट मोड में तैनात रहे। राष्ट्रपति के लोकभवन निकलने से पहले ही पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मुस्तैद नजर आये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की रात लोकभवन में विश्राम करेंगी। इसके बाद सोमवार को सरायकेला–खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। कार्यक्रमों के बाद वे वापस रांची लौटेंगी और रात्रि विश्राम लोकभवन में होगा। मंगलवार को राष्ट्रपति गुमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

Hazaribagh : हजारीबाग को नया DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी)...

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि...

एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

Jamshedpur : जमशेदपुर के MGM Medical College परिसर में...

डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

MP : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना...