spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर में इस रोज राष्ट्रपति रखेंगी जगन्नाथ मंदिर की नींव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी। इस अवसर पर विधिवत भूमि पूजन भी किया जायेगा। यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने दी।

बेहरा ने बताया कि मंदिर की अंतिम संरचना को पूरा होने में करीब चार साल लगेंगे, लेकिन आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता पर तैयार किया जा रहा है ताकि वह पहले शुरू हो सके। यह आध्यात्मिक केंद्र शोधार्थियों और छात्रों के लिए एक विशेष मंच के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां आध्यात्मिक विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन और शोध को बढ़ावा दिया जायेगा, जिससे युवाओं को नैतिक और बौद्धिक दिशा मिल सके। एस.के. बेहरा ने बताया कि करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह भव्य मंदिर पूरी तरह पत्थरों से तैयार किया जायेगा। इस परियोजना के लिए भूमि का आवंटन उस समय हुआ था, जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं। अब राष्ट्रपति के रूप में उनके द्वारा आधारशिला रखे जाने से इस परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...