RANCHI : आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची जिला के कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया। मुन्नी देवी को यह सम्मान पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए मिला है। ये पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। विशेष कर पिठोरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पा कर अत्यंत प्रसन्न हैं।
बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने हेतु 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त संदर्भ में रांची जिला से मुखिया मुन्नी देवी नामित हुई थी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड से तमिलनाडु पहुंची टीम, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 6 मार्च से छायेंगे बादल, 7-8 मार्च को बारिश!
इसे भी पढ़ें :होली खुशियां बांटने का त्योहार : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : 8 IPS अधिकारी इधर से उधर, अनुप बिरथरे बने रांची DIG
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने 200 नए IPS का किया कैडर बंटवारा, बिहार को मिलेंगे 10 अधिकारी
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें















