spot_img

गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : लंबित मुकदमों का बोझ कम करने और आपसी सहमति से विवादों के त्वरित समाधान की दिशा में गढ़वा न्यायपालिका ने 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जा सकने वाले मामलों की पहचान और उनके शीघ्र निष्पादन पर चर्चा की गई। बैठक में कंपाउंडेबल आपराधिक मामलों, वन मामलों तथा अन्य सुलह योग्य मुकदमों को चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया गया। न्यायिक पदाधिकारियों से कहा गया कि कानूनी प्रावधानों के तहत लोक अदालत में निपटाए जा सकने वाले मामलों की पहचान कर उनके प्रभावी निष्पादन की दिशा में काम करें।

आपसी सहमति से मिलेगा न्याय

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य केवल न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना भी है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने से पक्षकारों को लंबे मुकदमों, बार-बार न्यायालय आने और अनावश्यक खर्च से राहत मिल सकती है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने और लोगों का समय बचाने में भी मदद मिलती है। बैठक के अंत में सभी न्यायिक पदाधिकारियों से समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। न्यायपालिका का प्रयास है कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक योग्य मामलों का निपटारा हो और संबंधित पक्षकारों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: