नगरपालिका चुनाव 2026 की तैयारी तेज, DC ने लिया जायजा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों की धड़कनों को परखने आज गढ़वा के DC बाजार समिति परिसर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं, उन कमजोर कड़ियों को भी पहचान लिया, जो आने वाले चुनाव की पवित्रता को प्रभावित कर सकती थीं। बाजार समिति परिसर में कदम रखते ही DC यादव ने मतगणना स्थल और प्रस्तावित बज्रगृह (स्ट्रांग रूम) निर्माण की हर ईंट, हर कोने की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान DC यादव ने मतगणना से जुड़े प्रत्येक पहलू  मत पेटिकाओं के सुरक्षित संग्रहण, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा घेरा, कर्मियों की तैनाती और मतगणना केंद्रों के प्रबंधन सब पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया, “निर्णय आखिरी वोट तक सुरक्षित हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन का कर्तव्य है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, DPRO प्रमेश कुशवाहा, SDM संजय कुमार, SDPO नीरज कुमार, DSP यशोधरा और भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रेमलाल सिंह ने भी अपने विभागीय दायित्वों को तुरंत क्रियान्वित करने की प्रतिबद्धता जताई। निरीक्षण के दौरान अचानक DC यादव की नजर उन दुकानों पर पड़ी, जो अपने निर्धारित उपयोग से अलग रूप में चल रही थीं। कुछ दुकानों में प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री देखकर उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। उन्होंने तत्काल आदेश दिया कि SDO तुरंत प्रत्येक दुकान का सत्यापन करायें, जो भी नियम तोड़ रहा है, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के अंत में DC दिनेश यादव ने साफ कहा, नगरपालिका चुनाव 2026 में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होगी। पारदर्शिता, समयबद्ध तैयारी और मजबूत व्यवस्थायें इन्हीं पर हमारा जोर है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...