spot_img

इस शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगना शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chakradharpur : चक्रधरपुर शहर में बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम की शुरुआत कर दी है। इसका पहला मीटर पवन चौक स्थित ‘छप्पन भोग’ दुकान में लगाया गया, जहां SDO भामा टुडू खुद मौजूद रहे और उपभोक्ताओं को इसके फायदों से अवगत कराया। SDO भामा टुडू ने मीडिया को बताया कि “अब जितनी बिजली चाहिये, उतना ही रिचार्ज करें और बकाया की झंझट से छुटकारा पायें।” यह स्मार्ट मीटर एक सिम कार्ड से लैस है, जो बिजली की निगरानी और रिचार्ज को आसान बनाता है। शहर भर में एक साल के अंदर सभी पुराने मीटर हटाकर ये प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। अभी उपभोक्ताओं को पुराने सिस्टम की तरह ही बिल मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे पूरी व्यवस्था प्रीपेड और ऑनलाइन रिचार्ज आधारित हो जायेगी। बिजली विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता इस डिजिटल बदलाव में सहयोग करें, ताकि स्मार्ट व्यवस्था बिना किसी बाधा के लागू की जा सके। मौके पर SDO भामा टुडू, JE अजय हंस, बेनटेक कंपनी से पियूष तिवारी एवं इलेक्ट्रीशियन संजय यादव सहित कई कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...