Kohramlive : CBI के नए डायरेक्टर के तौर पर वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रवीण सूद को चुना गया है। इन्हें 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले 1986 बैच के IPS अधिकारी प्रवीण सूद कर्नाटक के DGP भी रह चुके है। कमेटी ने तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। इनमें कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद, फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के DG ताज हसन और मध्य प्रदेश के DGP सुधीर कुमार सक्सेना का नाम शामिल था। जिसके बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने इस पद के लिए प्रवीण सूद को चुना। कमेटी में पीएम मोदी, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, नेता विपक्ष लोकसभा अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे। वर्तमान में CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल है। 25 मई को इनका कार्यकाल पूरा हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : म’रने से पहले अंकित खोल गया निवेदिता की ह’त्या के पीछे छिपे राज…
इसे भी पढ़ें : रांची में निवेदिता की ह’त्या के संदेही गुनहगार अंकित की मिली डे’ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें : अब गंगा के रास्ते बिहार और बंगाल तक, मरीजों को मुफ्त सेवा…जाने कहां व कब से
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी














