spot_img

राष्ट्रीय मंत्री बने प्रदीप वर्मा, रांची एयरपोर्ट पर क्या बोले… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची एयरपोर्ट का माहौल आज कुछ अलग था। फूल-मालाएं थीं, ढोल-नगाड़ों की गूंज थी और भाजपा के नारों के बीच कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मौका था भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद पहली बार रांची पहुंचने का। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके स्वागत के लिये पहुंचे। पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से स्वागत करते हुये कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिये बधाई दी। डॉ. वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के इस स्नेह को दिल से स्वीकार किया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि झारखंड के उन तमाम कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने संगठन के लिये लगातार मेहनत की है। मीडिया से बातचीत में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिये सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, क्षमता और समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। सुने क्या बोले, डॉ वर्मा…

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: