Dhanbad : धनबाद में CBI की टीम ने रंगेहाथ पोस्टमास्टर प्रभात रंजन सिंह को पकड़ा है। प्रमोशन दिलाने की एवज में घूस के 30 हजार रुपयों के साथ उन्हें अरेस्ट किया गया है। प्रभात रंजन सिंह बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर उप डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। टीम ने उन्हें बीसीसीएल के न्यू कॉलोनी स्थित उनके आवास से अरेस्ट किया है। जिसके बाद आज टीम उन्हें अपने साथ कार्मिक नगर स्थित CBI ऑफिस ले गई। जानकारी के मुताबिक SSPO में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवा के कुछ कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ था। इसी के एक कर्मचारी अमन से प्रमोशन दिलाने के नाम पर प्रभात रंजन ने 70 हजार रुपये बतौर रिश्वत की डिमांड की थी। मिली शिकायत पर CBI ने पहले मामले का सत्यापन किया फिर जाल बिछाकर पोस्टमास्टर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया।







