अधिकारियों के साथ की महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा
RANCHI : रांची के डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ सोमवार को महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं, महिला हेल्पलाइन, स्टेट रिसोर्स सेंटर, वृद्धाश्रम की समीक्षा की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजीबी, सचिव डीएलएसए, सदस्य बाल संरक्षण आयोग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वृद्धाश्रम संचालक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीसी ने रिमांड होम की सुरक्षा, प्लेस ऑफ सेफ्टी निर्माण, 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों के स्थानांतरण, जेजेबी को बाहर संचालित करने, डॉक्टरों, मनोचिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, भवन की मरम्मत एवं सुसज्जीकरण, कौशल प्रशिक्षण, वृद्धाश्रम के संचालन आदि की विस्तार से समीक्षा की। जिला के सीसीआई (चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट) में बच्चों को किस तरह ख्याल रखा जा रहा है, इसकी समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को महीने में एक बार सीसीआई विजिट कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
Read more: चाकू की नोक पर 90 हजार के लूट मामले का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा
रिमांड होम में घटी घटनाओं पर नाराजगी
जेजेबी को बाहर संचालित करने को लेकर डीसी ने प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, जेजेबी रांची से आवश्यक जानकारी ली। जेजेबी का संचालन रिमांड होम परिसर से बाहर शुरु होने तक किसी का भी वाहन अंदर नहीं आने का निदेश दिया। पिछले दिनों रिमांड होम में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने प्रतिबंधित वस्तु जैसे मोबाइल इत्यादि की बरामदगी को लेकर बच्चों से मिलने आने वालों की मुस्तैदी से जांच का निदेश दिये।
Read more: BREAKING : झारखंड के 8 IPS इधर से उधर, Rajiv Ranjan Singh बने रांची डीआईजी
नियुक्ति एवं रिक्त पदों की भी समीक्षा
बच्चों के कौशल प्रशिक्षण को लेकर भी डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निदेश दिए। नियुक्ति एवं रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत पदों के लिए जल्द से जल्द नियुक्ति करने का निर्देश जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को दिया। स्टेट रिसोर्स सेंटर के कार्यो की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को ज्वायंट रिपोर्ट देने का निदेश दिया।
Read more: चाकू की नोक पर 90 हजार के लूट मामले का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा






