spot_img
spot_img

Horoscope 22 July 2021:4 राशिवाले हो जाएं सावधान, मुश्किल भरा रहेगा दिन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद ही आपको परेशानी से राहत मिलेगी। आज आपको अकस्मात किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने के लिए प्रयास करेंगे। आज आपको अपने बढ़ते हुए कर्जा को रोकना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Horoscope
Horoscope

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य की विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। आज आपको आपके व्यापार में अकस्मात लाभ मिलने से आप अपने पुराने कर्जे को उतारने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज  अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती हैं, जिसके कारण उनके वेतन वृद्धि में आ रही बाधा के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव पनप सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपनी जीवनसाथी को मनाने की कोशिश अवश्य करें। संतान को आज अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आपको अपनी उर्जा को बनाए रखने के लिए अपने सभी प्रकार के कार्य को तेजी से करना होगा, इसके कारण आपको एनर्जी मिलेगी और आप अपने सभी कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार की ओर से मंजूरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके कारोबार के लिए कुछ खराब रहने वाला है। आज यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह लटक सकती है, जिसके कारण आपको चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सरकारी कार्य यदि आपका लंबित है, तो उसको पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह आपको परेशान नहीं दे सकता है। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष भागदौड भरा रहेगा। आज आप अपनी बहन के विवाह मे आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलेंगे, जिसके कारण बाधा समाप्त होगी और परिवार में खुशी का माहौल होगा। घर परिवार में भी सुख शांति मिलेगी। दैनिक जीवन में सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता भरा रहेगा। आज आपको अकारण ही चिंता होगी, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों के सहयोग से किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपकी प्रगति के मार्ग में भी बाधा डाल सकती है, लेकिन आज आपको किसी के भी बारे में बुरा ही नहीं सोचना चाहिए, नहीं तो आप को और अधिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अच्छी व साफ नियत से ही सभी कार्य करने होंगे, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आयेगा। आज आपको मानो ऐसा लगेगा कि चारो ओर खुशियां ही खुशियां हैं। आज आपकी काफी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी। नौकरी कर रहे छात्रों को आज वेतन वृद्धि और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त होगा और आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने में कामयाब रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यवसाय में आज किसी नये संपर्क से लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी पारिवारिक खर्चे को आगे बढ़ने से रोकना होगा। जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपकी परिवार के सदस्यों से बहस बाजी भी हो सकती है। आज व्यवसाय की उन्नति देखकर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई व बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपका ही मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपने आप को ध्यान में रखकर ही पूरा करना होगा, नहीं तो आपको आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज उत्तम लाभ प्राप्त होगा, जिसके लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी जाहिर करेंगे। सायंकाल के समय यदि आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी, तो वह आपको कोई अहम सूचना देकर जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको मेहनत व लगन से कार्य करना होगा, तभी सफलता मिल पाएगी, नहीं तो आपके लिए गए निर्णय लटक सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज अध्ययन के प्रति भी आपका रुझान अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने माता-पिता के गुरूओं की सेवा और सम्मान करना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपको अपनी नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको भारी नुकसान करा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...