New Delhi : राजधानी दिल्ली में संसद मार्ग थाना शुक्रवार को सियासत का केंद्र बन गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी घायल युवक साहिल लोचव को साथ लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ गये। साहिल 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में कथित पेलेट लगने से घायल हुआ था। न्यूज एजेंसी ANI के वीडियो में राहुल गांधी थाने के भीतर जमीन पर बैठे दिखाई दिये। इसके बाद वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गये। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान RAF ने पेलेट गन चलाई थी। दिल्ली पुलिस लगातार इससे इनकार करती रही है। वहीं CRPF की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। कांग्रेस का दावा है कि 14 अगस्त को लिखित शिकायत और 17 अगस्त को ईमेल-फोन से शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न रसीद दी, न I/O नंबर। इसी के विरोध में राहुल गांधी सीधे थाने पहुंच गये।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi present at the DCP Office at Parliament Street Police Station.
Congress Sources say – “On the 14th, Sahil Lochav (injured during Jantar Mantar protest) went with his lawyers to Delhi Police and gave a written complaint. They refused to… pic.twitter.com/AUbzi2s2pM
— ANI (@ANI) August 21, 2026
VIDEO | Delhi: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi sits outside Parliament Street Police Station after meeting DCP with regard to alleged use of pellet gun during Jantar Mantar protest.#RahulGandhi
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/05hBHYAQ8J
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026








