spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीरटांड़ की पहाड़ियों में पुलिस का ‘ऑपरेशन हंटर’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के पीरटांड़ की रात, धुंध में लिपटी सड़क और उस पर रफ्तार से दौड़ता एक ट्रक, जिसकी मंजिल बिहार की ओर जाती तस्करी की वह डोर थी, जो वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंकती रही थी। बीती रात किस्मत ने करवट बदली और गिरिडीह पुलिस ने उसी अंधेरे को चीरते हुये शराब माफिया के इरादों को धराशायी कर दिया। गिरिडीह पुलिस कप्तान को खबर मिली कि “एक ट्रक पानी की पेटियों के पीछे दबा हुआ जहर और साथ चल रही एक स्कॉर्टिंग XUV छोटे-छोटे रास्तों से निकल बिहार की ओर बढ़ रही है।” SP ने आगे का टास्क डुमरी के SDPO सुमित प्रसाद को दिया। इसके बाद गठित टीम ने पीरटांड़ थाना के पास कड़ा वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया, जिससे अवैध शराब की खेप पुलिस के शिकंजे में आ गई। लाल रंग की XUV 500 (UP-16AK-0555) अंधेरे को चीरती पुलिस नाकेबंदी को चकमा देकर निकल गई। उसका पीछा किया गया और कुछ ही मिनटों में XUV भी धर-दबोची गई। ट्रक से करीब 28.50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की गई। ट्रक से 999 Gold Premium Whisky की 380 पेटियां (कुल 4560 बोतलें – 750 ML) एवं EDENICE पानी की 32 पेटियां (384 बोतल, 1000 ML—ढाल की तरह उपयोग की गईं) मिले। वहीं, नकद 30,000 रुपये मिले। पकड़े गये लोगों के नाम ट्रक चालक मुबारक (ग्राम: उदागा, भरतपुर, राजस्थान), राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद उर्फ महादेव गणेश एवं XUV चालक रोहित गोप (ग्राम प्रेम नगर, तोरपा, जिला खूंटी) बताये गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...