Chatra (Anuj Chandravanshi) : 5 बच्चों की मां को लाने ससुराल गये पति खेहाली गंझू की डेड बॉडी मिलने के बाद कहानी जो सामने आई उसे सुन हर कोई दंग है। मारे गये खेहाली गंझू की बहन खिदमतिया देवी का इल्जाम है कि उसके भाई को पहले खूब पीटा गया और फिर उसे जहर देकर मार डाला। भाभी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसका ज्यादातर समय मोबाइल में ही बीता करता था। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में कई बार तकरार भी हुई थी। उसका भाई अपनी पत्नी के बर्ताव से काफी दुखी रहता था। वह अपने 4 बच्चों को पहले ही घर ले आया था। अपनी बच्ची और पत्नी को लाने ससुराल गया था। पति को वह अपना काटा समझती थी, इसलिए वह उसे सदा के लिए रास्ते से हटा दिया। वहीं, इस कांड को देख रहे कुंदा के थानेदार परमानन्द मेहरा का कहना है कि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जायेगी। खेहाली को पीट-पीटकर मारा गया या जहर देकर, इस बिंदु पर भी गहराई से तफ्तीश की जा रही है। वहीं, मारे गये खेहाली की पत्नी या ससुरालवाले का कोई पक्ष नहीं आया है। सब के सब चुप्पी साधे हुये है। खेहाली का ससुराल चतरा के सोहरलाट गांव में है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी के PNB में दिनदहाड़े डाका, देखें कैसे अपराधियों ने लूटा बैंक
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव








