spot_img

बिहार में एक चायवाले के घर से मिले करोड़ों, दंग रह गई पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : जहां कभी सुबह की शुरुआत चाय की खुशबू से होती थी, वहां अब नोटों की गंध ने सबको चौंधिया दिया है। एक साधारण चायवाला, जो कभी ग्राहकों को मुस्कुराकर चाय परोसता था, आज उसी के घर से पुलिस ने 1 करोड़ 5 लाख 49 हजार 850 रुपये नकद, 344 ग्राम सोना और 1.75 किलो चांदी बरामद की है। गोपालगंज के अमैठी खुर्द गांव में साइबर DSP अवंतिका दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी हुई। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मोटी रकम के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी किताब मिली, 85 एटीएम कार्ड, 75 बैंक पासबुक, 28 चेकबुक, आधार कार्ड, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, और एक लग्जरी कार। मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार, जो कभी सड़क किनारे छोटी सी चाय दुकान चलाता था, धीरे-धीरे साइबर ठगी के समंदर में उतर गया। वह दुबई चला गया, जहां से वह गिरोह के डिजिटल धंधे को चलाता रहा, वहीं, उसका भाई आदित्य कुमार भारत में पैसों के लेन-देन और लॉजिस्टिक्स का जिम्मा संभालता था।

जांच से खुलासा हुआ है कि धोखाधड़ी का पैसा कई बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया और फिर उसे नकदी में बदला गया। इन खातों में से अधिकांश बेंगलुरु से जारी हुये थे, जिससे साफ है कि जाल बिहार की सीमाओं से बहुत दूर तक फैला हुआ है। पुलिस को शक है कि यह राष्ट्रीय स्तर का साइबर नेटवर्क है, जिसके तार कई राज्यों में फैले हैं। अब आयकर विभाग और ATS (Anti-Terrorism Squad) भी जांच में शामिल हो गये हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कहीं यह पैसा किसी बड़े नेटवर्क या आतंकी फंडिंग से तो जुड़ा नहीं। पुलिस गिरफ्तार भाईयों से पूछताछ कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...