Police ने 12 घंटे में अपहृत होटल संचालक को किया सकुशल बरामद

Date:

spot_img

लातेहार : लातेहार के बालूमाथ में एक होटल संचालक का अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांगी गई थी। मामले में परिजनों ने बालूमाथ थाना को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद Police ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और होटल संचालक की सकुशल रिहाई में जुट गई। पुलिसिया दबिश के बाद अपहर्ताओं ने होटल संचालक को बीच गांव में छोड़ भागे। चतरा Police की मदद से टंडवा थाना क्षेत्र से होटल संचालक को Police ने सकुशल बरामद कर लिया।

8वीं के विद्यार्थियों को राहत, फेल छात्रों को मिलेगा 20% ग्रेस मार्क्‍स

बता दें कि जिले के बालूमाथ स्थित सीसीएल की मगध कोल परियोजना के कांटा नम्बर 14 के पास होटल चलाने वाले लक्ष्‍मी साहू नामक युवक का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

चतरा जिले के टंडवा प्रखण्ड के कूडलौंगा निवासी लक्ष्‍मी साहू मगध कोलवरी में होटल चलाता है। परिजनों ने जब हाल-चाल के लिए मंगलवार देर शाम उसके नम्बर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों को कुछ आशंका हुई तो परिजन बुधवार को बालूमाथ स्थित होटल पहुंचे तो होटल बन्द मिला। वहीं उनकी बाइक होटल के बाहर खड़ी मिली, जिसके बाद परिजन घबरा गए। परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर कुछ भी पता नहीं चला। सुबह 9:30 बजे लक्ष्‍मी साहू के ही नम्बर से उनकी पत्नी मंजू देवी को अपहर्ताओं ने फोन किया और उसके पति के अपहरण की बात कही। उसके बाद अपहर्ताओं ने मोबाइल को बन्द कर दिया। दुबारा अपहर्ताओं ने दोपहर लगभग एक बजे फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर दबाव बनाया, जिसके बाद 12 घंटे में ही होटल संचालक को अपहर्ताओं ने गांव में छोड़ फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

वोल्टास के 72 साल, 72 यूनिट रक्तदान से जिंदगी को मिला नया संबल…

Bokaro : वोल्टास के 72 गौरवमयी वर्ष पूरे होने...

रांची के DC बोले, मातृभाषा में पढ़ाई से बढ़ती है वैज्ञानिक सोच…

Ranchi : हिंदी सिर्फ शब्दों का संसार नहीं, बल्कि देश...

दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे मजदूर की दर्दनाक मौ’त…

Deoghar : दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच देवघर...

गणपति के हाथ में 11 किलो का लड्डू, अब लगेगी बोली…

Jamshedpur : गणपति बप्पा की भक्ति में शहर डूबा हुआ...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: