spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Kidnapping : होटल संचालक का अपहरण, मांगी एक लाख की फिरौती

Date:

spot_img
spot_img

लातेहार : लातेहार के बालूमाथ में एक होटल संचालक का अपहरण (Kidnapping) कर एक लाख की फिरौती मांगी गई है। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने मामले की जानकारी बालूमाथ थाने को दे दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बालूमाथ स्थित सीसीएल की मगध कोल परियोजना के कांटा नम्बर 14 के पास होटल चलाने वाले लक्ष्‍मी साहू नामक युवक का अपहरण (Kidnapping) अपराधियों ने कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

इसे भी पढ़ें : पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

चतरा जिले के टंडवा प्रखण्ड के कूडलौंगा निवासी लक्ष्‍मी साहू मगध कोलवरी में होटल चलाता है। परिजनों ने जब हाल-चाल के लिए मंगलवार देर शाम उसके नम्बर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों को कुछ आशंका हुई तो परिजन बुधवार को बालूमाथ स्थित होटल पहुंचे तो होटल बन्द मिला। वहीं उनकी बाइक होटल के बाहर खड़ी मिली, जिसके बाद परिजन घबरा गए। परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर कुछ भी पता नहीं चला। सुबह 9:30 बजे लक्ष्‍मी साहू के ही नम्बर से उनकी पत्नी मंजू देवी को अपहर्ताओं ने फोन किया और उसके पति के Kidnapping होने की बात कही। उसके बाद अपहर्ताओं ने मोबाइल को  बन्द कर दिया। दुबारा अपहर्ताओं ने दोपहर लगभग एक बजे फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :

रंगेहाथ धराये पंचायत सचिव… देखें वीडियो

Latehar : लातेहार के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत...

जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

Latehar : लातेहार में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान में...

तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

Latehar : लातेहार के बरियातू प्रखंड के मतकोमा गांव...

इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

Latehar : लातेहार के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में घूमने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रंगेहाथ धराये पंचायत सचिव… देखें वीडियो

Latehar : लातेहार के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत...

जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

Latehar : लातेहार में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान में...

तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

Latehar : लातेहार के बरियातू प्रखंड के मतकोमा गांव...

इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

Latehar : लातेहार के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में घूमने...