Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण-चतरा रोड पर एक कोल्डड्रिंक की दुकान, बाहर से मासूम सी दिखने वाली एक छोटी-सी दुकान, लेकिन अंदर चल रही थी अवैध शराब तस्करी की बड़ी साज़िश। हजारीबाग के SP को जब गुप्त सूचना मिली कि बासु कोल्डड्रिंक दुकान में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई है, तो देर किये बिना बरही SDPO के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बीती रात थानेदार अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने दुकान में छापा मारा और नतीजा चौंकाने वाला था।
जांच के दौरान बरामद हुआ
18 पेटी किंगफिशर बीयर (650 ML) – 216 बोतलें
Sterling Reserve B-7 शराब – 750 ML की 7 बोतलें, 375 ML की 15 बोतलें
Royal Stag शराब – 750 ML की 3 बोतलें, 375 ML की 18 बोतलें
अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब की पूरी फौज थी। इस तस्करी की साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या-199/25 के तहत IPC की धाराएं 272, 274, 275, 292, 317(5) एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(A) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में शामिल थे
थानेदार अनुपम प्रकाश
SI रौशन कुमार बर्णवाल
SI दिव्य प्रकाश
SI सुबिन्द्र राम
ASI बादल कुमार महतो
हवलदार ईसाक अंसारी
आरक्षी विजय कुमार सिंह
चौपारण की ठंडी बोतलों से निकली गर्म साजिश ने ये तो साबित कर दिया कि अपराध अब दुकानों के मुखौटे में छिपने लगा है। पुलिस अब उन चेहरों की तलाश में है जो इन बोतलों के पीछे से असली खेल खेल रहे थे।






