अंधेरी रात में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के लाल डिपा में गुप्त सूचना मिली। परदे के पीछे कुछ ऐसा है जो आंखों को धोखा देता रहा। SDPO सुरेश प्रसाद यादव और महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू ने कमान संभाली। एक पूरी टीम तैयार हुई, चेहरे पर संजीदगी और मन में मिशन की आग लेकर। लाल डिपा के एक मकान में जब पुलिस पहुंची, तो एक महिला गेट पर मिली घबराई, कांपती सी। संदेह गहराया। दरवाजा खुला और अंदर जो दिखा, उसने पुलिस को भी पल भर को सन्न कर दिया। एक पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये, जबकि एक पुरुष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घर की तलाशी में शक्तिवर्धक दवाइयां, शराब की खाली बोतलें, बीयर के सबूत और 12,950 रुपये नकद बरामद हुआ। ये सब उस गंदे कारोबार की कहानी सुना रहे थे, जो पिछले एक महीने से इस घर की दीवारों में पल रहा था। पुलिस पूछताछ में एक महिला ने कबूल किया वह एक अन्य महिला के साथ मिलकर लड़कियां मंगवाती थी। फिर पैसे लेकर युवकों को उपलब्ध कराती थी। इस नेटवर्क की जड़ें अभी और गहरी हो सकती हैं।

कानूनी शिकंजा कस चुका है

सदर थाना प्रभारी अंकिता कुमारी साहू ने बताया, “तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर धारा 272/292 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...