spot_img
spot_img

पुलिस की रेड, 22 पुड़िया जहर का खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra(Vikas Kumar Yadav) : चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान के पास अर्धनिर्मित मकान और आठ जवान चेहरे। जिनकी आंखों में न सपने थे, न शर्म। जो किसी और की बेचैनी से अपनी राहत ढूंढ रहे थे। पुलिस ने छापा मारा, और वहां से बरामद हुआ 22 पुड़िया में बंद 4.11 ग्राम ब्राउन शुगर, जवानी का जहर। चतरा SP विकास पांडेय को गुप्त सूचना मिली, बाबा घाट मैदान के पास कुछ युवक नशे का सौदा कर रहे हैं। SDPO संदीप सुमन की अगुआई में तुरंत स्पेशल टीम बनी।
छापेमारी की गयी और घेराबंदी में फंसे 8 चेहरे, जिनमें कोई दर्जी मोहल्ले से था, कोई इस्लाम नगर से, कोई लाईन मोहल्ला का ‘रिंकू दादा’ तो कोई बरकतनगर का वकील अंसारी। इनके पास 22 कागज की पुड़िया में पैक ब्राउन शुगर यानी 4.11 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। गिरफ्तार युवकों के नाम रामभरोष कुमार (गिद्धौर, सिमराटोला), वकील अंसारी (बरकतनगर), कासिफ रज़ा उर्फ रिंकू दादा (रहमत चौक), मो. आलम उर्फ मदन (वादिये ईरफा), मो. अब्दुल खालिद (आजादनगर), मो. सहबाज़ (दर्जी मुहल्ला), मो. वकार (इस्लाम नगर कठोतिया) एवं मो. आसिफ (बिंड मुहल्ला, अंसार नगर) बताये गये।

एक पुड़िया में लिपटा विनाश

एक ओर मां बाप उम्मीद की आंखों से देख रहे थे, उनके बेटे कुछ बनेंगे, कुछ करेंगे। दूसरी ओर, अधमरे मकान में बैठ ये युवक धीरे-धीरे अपनी जवानी को चिलम में फूंक रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...