spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अलर्ट मोड में पुलिस, बॉर्डर इलाकों में सख्त चेकिंग शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुये पलामू पुलिस ने इंटर-स्टेट बॉर्डर इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।  SP के निर्देश पर बिहार सीमा से सटे सभी थानों और ओपी क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पिपरा, हरीहरगंज, हैदरनगर, जपला, मनातू, देवरी ओपी, नौडीहा ओपी और नौडीहा थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच, गश्ती और नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस टीमों को संदिग्ध वाहनों, यात्रियों और सामग्रियों की सघन जांच के निर्देश दिये गये हैं ताकि अवैध शराब, नकदी, हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोका जा सके। पलामू SP ने बताया कि यह अभियान दिन-रात जारी रहेगा और प्रत्येक थाना प्रभारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे चुनाव को लेकर शांति और निष्पक्षता बनाये रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...