Bihar: बिहार में एक पूर्व डीएसपी केके प्रसाद की करतूत ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है। गया में उसके खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि डीएसपी ने तीन साल पहले अपने सरकारी आवास में एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़िता तीन साल तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही। अब 3 साल बाद लड़की का बयान दर्ज हुआ और आरोपी पुलिस अफसर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पीड़ित युवती ने मंगलवार को गया कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आरोप की पुष्टि की है। पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
पॉक्सो की विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी (मुख्यालय) के खिलाफ आरोप है कि 2017 में उसने दशहरा के समय इमामगंज इलाके की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को पॉक्सो मामलों के विशेष जज नीरज कुमार के आदेश पर बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह की कोर्ट में पेश किया और वहां उसका बयान दर्ज किया गया है।
सीआईडी के आदेश पर मामला दर्ज, की जा रही आगे की कार्रवाई
पीड़िता ने बयान में कहा कि घटना के दिन पीड़िता आरोपी के सरकारी आवास में मौजूद थी। तब आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने कोर्ट के सामने उसके साथ हुए अपराध की पूरी कहानी बयां कर दी। इस मामले में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मुख्यालय और सीआईडी विभाद के आदेश पर पूर्व डीएसपी (हेडक्वाटर) कमलाकांत प्रसाद पर एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। सीआईडी के आदेश पर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी पर गिरी गाज, SSP ने हटाया, ये है आरोप
इसे भी पढ़ें : “मां-बाप से बड़ा इस दुनिया कोई भी धन-दौलत नहीं”












