UP : प्रयागराज से महाकुंभ जाने वाले रास्तों पर भयानक जाम लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ को देखते हुये प्रयागराज-संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के कटनी से प्रयागराज तक लगभग 300 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे लंबा जाम है। जाम में फंसे लोग इस धूप में भूख-प्यास से बेहाल हैं।
मध्यप्रदेश में पुलिस प्रयागराज से 300 किमी पहले से ही लोगों से अपील करती दिखी। पुलिस उस रास्ते पर अनाउंसमेंट कर रही थी कि महाकुंभ जाने वाले लोग रास्ते से वापस लौट जायें। वीडियो में अधिकारी कह रहे हैं कि आगे बहुत भीड़ है। यदि संभव हो तो आप लौट जायें। आगे जाम लगा हुआ है। इस वीडियो को Really Bharat नाम के X हैंडल पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो
मध्यप्रदेश पुलिस प्रयागराज से 300 KM पहले ही खड़े होकर अपील कर रही है कि महाकुंभ जाने वाले लोग रास्ते से वापस लौट जाएं।#MahaKumbh2025 #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/0KylTbIdSO
— Really Bharat (@ReallyBharat) February 10, 2025










