पुलिस परिवार ने मिलकर बांटी सौहार्द और एकता की खुशबू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: राजधानी रांची के नवीन पुलिस केंद्र में शनिवार की शाम भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। पवित्र महीने रमजान के अवसर पर यूसी झा सभागार में आज शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने मिलकर रोजा इफ्तार किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बीच आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस केंद्र के अधिकारी, जवान और विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सार्जेट मेजर एवं पुलिस एसोसिएशन, शाखा रांची के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में रोजा इफ्तार के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश साझा किया। इफ्तार पार्टी में पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी, अधिकारी, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी- मंत्री और अन्य सदस्य शरीक हुये।

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आज बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...