टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आज बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mussoorie: भारतीय क्रिकेट के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चढ्ढा के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर के रिश्ते में बंधेंगे। मसूरी की वादियों में हो रही इस शाही शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। सालों की दोस्ती अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रही है। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के Melbourne से पढ़ाई की है और दोनों परिवारों में इस शादी को लेकर खासा उत्साह है। बीते कल मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा रहा। संगीत की महफिल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और स्पिनर युजवेंद्र चहल भी जमकर थिरकते नजर आये। रैना ने कुलदीप के साथ डांस कर माहौल को और रंगीन बना दिया। शादी के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से खास अंदाज में सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिये होटल प्रबंधन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किये हैं। खास बात यह है कि मेहमानों के लिये पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी स्वाद का भी खास इंतजाम किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में सिर्फ आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। संगीत समारोह में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच T. Dilip भी मौजूद रहे। वहीं टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मसूरी पहुंचे। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप और वंशिका का शानदार रिसेप्शन पार्टी होगा, जहां क्रिकेट और सामाजिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में द’र्दनाक हा’दसा, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...