Hazaribagh(Sunil Sahu) : डरा-धमका और गोली चलाकर खौफ पैदा करने वाला गुंडा मिलन तुरी अपने एक गुर्गे जुरेन भोक्ता के साथ धरा गया। दोनों दामोदर नदी के किनारे से पकड़े गये। पुलिस से भागे-भागे फिर रहे इन गुंडों के बारे में हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह को खुफिया जानकारी मिली थी। गठित स्पेशल टीम दोनों वांटेड को धरने में कामयाब रही। इनके पास से पिस्टल और लूटा गया मोबाइल मिला है। गिरफ्तार मिलन तुरी कुख्यात पांडेय गिरोह का एक्टिव मेंबर है। उसके खिलाफ रामगढ़ के कई थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन केस दर्ज है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मिलन तुरी और जुरेन भोक्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि रंगदारी वसूलने के मकसद से इनलोगों ने बीते 19 जनवरी को जय अम्बें रोड लाईन्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के स्टाफ और सुपरवाईजरों के आवास के बाहर फायरिंग की थी। यह कंपनी गिद्दी ए कोलियरी से कोल ट्रांसपोर्टिंग काम से जुड़ी है। कम्पनी के सुपरवाईजर प्रिंस सिंह से उनका मोबाइल फोन छिन लिया गया था। इस संबंध में गिद्दी थाने में केस दर्ज किया गया था।
इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…
इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो












