Chaibasa : चाईबासा में सारंडा के जंगलों में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर जराइकेला थाना क्षेत्र के बीहड़ों में हुई। मानसून से बचने के लिए नक्सली कोई सुरक्षित ठिकाना खोजने की फिराक में थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों से उनका सामना हो गया। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। घना जंगल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जिसके बाद सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने अपने कदम पीछे खींच लिये। वे लोग घने जंगलों और पहाड़ों की तरफ भाग गये। मौके से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार व अन्य सामान मिले है। झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान इस एनकाउंटर में शामिल थे। वहीं खबर यह भी है कि यह मुठभेड़ 1 करोड़ के ईनामी कुख्यात नक्सली अनमोल दा उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते के साथ हुई। पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें :NTPC में वैकेंसी…
इसे भी पढ़ें :IIMC में इनके लिये जॉब ऑफर, लाखों में सैलरी
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार आज बंद… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें :अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, आज का रेट… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना फोन बजे रिंगटोन सुनाई देना अच्छा संकेत नहीं
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मानसून पड़ रहा कमजोर, 22 तक रहेगा यह हाल… जानें
इसे भी पढ़ें :आज रांची में घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :निर्विरोध चुन लिये गये ये पदाधिकारी…
इसे भी पढ़ें :DSP ने बुलाई बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने पर जोर
इसे भी पढ़ें :घर के अंदर सुरंग, पुलिस का माथा ठनका
इसे भी पढ़ें :ट्रिपल मर्ड’र से दहला गांव, मचा तहलका




