spot_img

पूरे लाव-लश्कर के साथ जंगल में घुसी पुलिस, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : IG अमोल वेणुकांत होमकर के कान में किसी ने फूंक मारी कि TSPC के खूंखार उग्रवादी अपने दस्ते के साथ मूवमेंट कर रहे हैं। उनका इरादा खतरनाक है, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सबके पास एक से बढ़कर एक हथियार भी है। खूंखार प्रभात और विशु तो AK 56 और SLR धरले है। दस्ता का लोकेशन चतरा के सिदालु-सतपहरी पहाड़ के जंगल के आसपास है। यह सूचना चतरा के SP राकेश रंजन तक पहुंची। जल्दबाजी में कई थानों को मिलाकर सिमरिया के SDPO अशोक रविदास की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। जंगल में घुसी पुलिस टीम को देखते ही उग्रवादी अकबका गये। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वहीं, उन्हें हथियार डाल देने की चेतवानी दी। काफी मशक्कत के बाद TSPC के सब जोनल कमांडर प्रभात उर्फ विरासत उर्फ प्रेम कुमार गंझू एवं विशु उर्फ अशोक गंझू को धर लिया। वहीं इनके साथी अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जितेंद्र कुमार रजक भी धरा गये। इनके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। इनमें कई हथियार अमेरिकन मेड हैं।

IG (अभियान) अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि पकड़े गये उग्रवादियों के पास से एक AK 56 राइफल, एक सेमी ऑटोमेटिक SLR राइफल, एक USA मेड राइफल, एक 315 राइफल, दो देशी पिस्तौल, 5 मैगजिन, 275 जिंदा गोलियां, 10 मोबाइल फोन, 88 पीस पर्चा और 1 पीठू बैग मिले हैं। अरेस्ट सब जोनल कमांडर प्रभात 14 संगीन मामलों में वांटेड था, वहीं, विशु गंझू के खिलाफ 11 संगीन जुर्म थानों में दर्ज है। अरुण, नरेश और जितेन्द्र का भी पुराना रिकॉर्ड खराब है। इन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में SDPO अशोक रविदास, टंडवा के थानेदार विजय कुमार सिंह, पिपरवार के थानेदार गोविन्द कुमार, सिमरिया के थानेदार विवेक कुमार, SI रुपेश कुमार महतो, दिलीप कुमार बास्की, अभिनव आनंद एवं रोहित कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : महामुकाबला में भारत ने पाकिस्तान को हराया

इसे भी पढ़ें : बोकारो के पांच लड़के रांची के कोकर में धराये… जानें मामला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...