बोकारो में लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो:  बोकारो में गत दिनों हुई लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। एयर गन, चाकू व लूट के मोबाइल और पैसों के साथ दो आरोपियों- धनंजय दत्‍ता और सैयद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बोकारो के चास और पिंडाजोरा थाना क्षेत्र का है।

चास एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी पुलिस टीम

गौरतलब है कि गत दिनों बोकारो के चास थाना क्षेत्र के सोलागिडी के एक नर्सिंग होम में मोबाइल की छिनतई हुई थी। पिंडाजोरा थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट्स से 10,000 रुपये की लूट हुई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। एयर गन के सहारे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। चास एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। छापामारी कर दोनों घटनाओं से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। धनंजय दत्ता नर्सिंग होम लूट कांड का आरोपी था और सैयद रेस्टोरेंट में लूट कांड का।

अन्‍य लोगों की तलाश जारी

घटना के बारे में चास एसडीपीओ ने कहा कि दोनों आरोपियों के अपराध का पुराना रिकॉर्ड रहा है। दोनों चास के ही रहने वाले हैं। पहले भी कई घटनाओं में जेल जा चुके हैं। अब पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें :नवादा में जहरीली शराब ने ली 9 लोगों की जान, प्रशासन कर रहा इनकार

इसे भी पढ़ें :चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों से करता था ये घिनौनी हरकत, जाने…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रंगेहाथ धराये ASI…

Bokaro : ACB धनबाद की टीम ने बोकारो के बालीडीह...

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

जंगल में मिले वोटर कार्ड, ATM और पैन कार्ड, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के जंगल...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...

बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…

Bihar : बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा...