spot_img
spot_img

होली से पहले ‘नकली जाम’ पर पुलिस का वार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : होली की दस्तक के बीच बोकारो पुलिस ने अवैध शराब के धंधे पर बड़ा प्रहार किया है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुड़ी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई। गुप्त सूचना मिली कि गांव के एक मकान में नकली विदेशी शराब का बड़ा भंडारण किया गया है। बेरमो के तेज तर्रार SDPO बीएन सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम छापेमारी कर यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। मकान मालिक सोना महतो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद अवैध विदेशी शराब में ICONIQ WHITE (375 ML) 1080 पीस, ROYAL STAGE (180 ML) – 1104 पीस, ROYAL STAGE (375 ML) 504 पीस शामिल है। इसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस बात का खुलासा आज बोकारो पुलिस कप्तान हरिन्दर सिंह ने मीडिया के सामने किया। SP का कहना है कि त्योहार के मौके पर नकली शराब बेचकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...