LATEHAR : लातेहार जिले के महुआडांड़ थान क्षेत्र की चैनपर पंचायत के बोहटा गांव में थामा प्रभारी असीम रजक के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में पुलिस ने 30 से 35 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त कर रोड पर बहा दिया।
इसे भी पढ़ें : महिला अपने दो बच्चों और भाई के साथ बाइक से जा रही थी ससुराल, रास्ते में हो गया ये..
जारी रहेगा छापामारी अभियान
थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। देशी शराब बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे क्षेत्र में लगातार अभियान चलाने की तैयारी हो चुकी है। अभियान जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें :पेड़ की शाखा काटने के दौरान गिरकर रेलकर्मी की गई जान, आरपीएफ पर…














