CHATRA : चतरा जिले में प्रतापपुर के बराटपुर मोड़ पर मंगलवार की देर रात हाइवा के धक्के से महिला और उसके दो बेटों की जान चली गई। महिला अपने दो बच्चों को लेकर भाई जितेंद्र के साथ बाइक पर मायके से ससुराल जा रही थी। घटना में महिला का भाई जख्मी हो गया। हाइवा चालक जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। मृतकों की पहचान बरवाकोचा गांव निवासी अशोक भारती की पत्नी उषा देवी (32), बेटा अविनाश (5) और अविराज (3) के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल
ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा ने मारी टक्कर
बराटपुर मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया (बिहार) स्थित मगध मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन गया जाने के दौरान रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें :पुलिस के हत्थे चढ़ा भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर उदय, भाइयों से मिलने…















