Patna : बिहार में बढ़ते अपराध पर सख्ती दिखाते हुये नीतीश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों के एसपी (SP) और वरिष्ठ अफसरों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की ओर से शनिवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा, जो 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं, अब पटना के नये SSP होंगे। मौजूदा एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 का समादेष्टा बनाया गया है।
कौन कहां गये देखें पूरी लिस्ट
चंद्रशेखर प्रसाद, SP (CID, पटना) ➡ बने SP, Law & Order, पटना
अशोक कुमार मिश्रा, SP (समस्तीपुर) ➡ बने SP, विशेष शाखा
शैशव यादव, SP (सुपौल) ➡ बनाए गए AIG, आधुनिकीकरण, पटना
विद्या सागर, ग्रामीण SP (मुजफ्फरपुर) ➡ बने SP, ERSS, पटना
विनीत कुमार, SP (विशेष शाखा) ➡ बने SP, जहानाबाद










