Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने सभी थानेदारों पुलिस पदाधिकारियों को क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था बेहतर बनाये रखने के लिये कई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने महिला प्रताड़ना, हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इन मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। वर्ष 2025 के पूर्व लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने को कहा। जमानती एवं गैरजमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जप्ती से संबंधित मामलों के लिये विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। नशाखोरी और ड्रग्स की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन माफिया एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ CCA और NSA के तहत कार्रवाई करने को कहा। अवैध कोयला, बालू और पत्थर उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने हेतु अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ तालमेल बनाकर ठोस कार्रवाई करने को कहा।
जनता से संवाद
साइबर अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर, अपने-अपने थानों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और समाधान करना एवं पुलिस-जन सहयोग से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…






