पुलिस हरकत में आई, कामयाबी मिली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को खबर मिली कि बी.एस. सिटी थाना क्षेत्र के टू टैंक गार्डेन के भीतर कुछ अपराधी हथियार लेकर डकैती की योजना बना रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाये नगर DSP आलोक रंजन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने बारीकी से इलाके की घेराबंदी की और त्वरित कार्रवाई करते हुये मौके से दो अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। धराये बदमाशों के पास से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां मिली। गिरफ्तार अपराधियों के नाम राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (पटना खटाल, दुंदीबाग, थाना सेक्टर 12, बोकारो) एवं कुणाल कुमार, (दुर्गा स्थान दुंदीबाग, थाना बी.एस. सिटी, बोकारो) बताये गये। पुलिस की टीम अब बाकी फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...